लुधियाना में फेल हुआ सुखबीर बादल का जादू, शिअद को झेलनी पड़ी करारी हार
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। तमाम विवादों के बाद पार्टी की पुन: कमान संभालने वाले सुखबीर बादल ने उपचुनाव के जरिये अपने राजनीतिक करियर को मजबूत करने की कोशिश की और चुनाव प्रचार की कमान भी संभाली, लेकिन सफलता नहीं मिली।
2022 से 2025 के बीच शिअद की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। 2022 में भी पार्टी चौथे स्थान पर थी और 2025 में भी वही स्थिति रही। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह छठा उपचुनाव था। नवंबर में चार विधानसभा हलकों का चुनाव शिअद ने लड़ा ही नहीं।
सुखबीर बादल के नेतृत्व में एक बार फिर लुधियाना पश्चिम का उप चुनाव लड़ा गया। पार्टी को उम्मीद थी कि वह शहरी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 2007 में शिअद ने इस सीट पर अंतिम बार जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद यह सीट भाजपा के पास चली गई। इस बार भी शिअद इसे हासिल नहीं कर पाया।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत