गिल, राहुल, सिराज और ठाकुर अंपायर से हुए नाराज
नई दिल्ली। हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम कर सकती हैं और इसलिए अपना हर संभव दांव लगाने को तैयार हैं। आखिरी दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद भारत को परेशानी हुई जिसे लेकर टीम के खिलाड़ियों ने अंपायर से कई बार शिकायत की जिसके बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी।
इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों की दरकार है। उसने आखिरी दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रनों के साथ की है। शुरुआती एक घंटे में इंग्लैंड के बेन डकेट और जैक क्रॉली ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया है और आसानी से 100 से ज्यादा रन जोड़ दिए हैं।
नहीं मानी बात
इस दौरान भारतीय गेंदबाजों को गेंद को लेकर परेशानी हुई। गेंदबाजों की शिकायत थी की गेंद अपना आकार खो दिया है और ऐसे में इसे बदला जाना चाहिए। इसे लेकर पहले मोहम्मद सिराज ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर अंपायर से शिकायत की जिसे नकार दिया गया। सिराज ने 14वें ओवर में मैदानी अंपायर पॉल राइफल और क्रिस गैफनी से इसकी शिकायत की। उनकी शिकायत के बाद अंपायरों ने गेंद को चैक करने वाली रिंग में टेस्ट किया जिसमें वो पास हो गई इसी कारण गेंद नहीं बदली गई। गिल ने फिर दोबारा 22वें ओवर में इसकी शिकायत की, हालांकि परिणाम नहीं बदला। केएल राहुल भी इससे परेशान दिखे।
आखिरकार 27वें ओवर में रवींद्र जडेजा के कहने पर जब दोबारा गेंद का टेस्ट किया गया तो फिर अंपायरों को गेंद बदलनी पड़ी।
शार्दुल ठाकुर जब गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने भी कहा कि गेंद अपना आकार बदल रही है। इस बार भी अंपायरों ने गेंद को वही रिंग में से देखा और ठाकुर की बात को नकार दिया। इससे भारतीय टीम काफी परेशान दिखी है।
पंत को हुआ नुकसान
पहली पारी में भी भारत ने इस तरह की शिकायत की थी और अंपायर ने उनकी बात नहीं मानी थी। टीम के नए उप-कप्तान ऋषभ पंत ने गेंद बदलने की बात अंपायर से कही थी जिसे उन्होंने नकार दिया था। पंत ने फिर गुस्से में गेंद को फेंक दिया और इसी कारण आईसीसी ने उन्हें फटकार लगा दी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह