चाकू मारकर भाग रहे थे बदमाश, गांव वालों ने पकड़कर की धुनाई
सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना के भंवारी गांव के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे दो बाइक पर सवार बदमाशों ने पिकप चालक व उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। चालक की आवाज को सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ा कर दो बदमाश को पकड़ लिया। तीसरा मौका पाकर वहां से फरार हो गया है। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच जोगिया थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। चाकू के वार से घायल पिकप चालक व उसके साथी समेत दोनों बदमाशों को उपचार के लिए सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
पिकप चालक व गल्ला व्यापारी अनुराग तिवारी रात को अपने साथी राकेश यादव के साथ घर की ओर जा रहे थे। भंवारी गांव से कुछ आगे पहुंचे थे कि पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक पिकप चालक कुछ समझते, एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। बगल की सीट पर बैठे साथी ने बचाव करने का प्रयास किया तो दूसरे बदमाश ने भी चाकू से प्रहार कर दिया। इसी दौरान चालक व उसके साथी ने बचाव के लिए आवाज लगाना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर ग्रामीण बैठे रहे, उन्होंने आवाज सुनी तो दौड़ कर वहां पर पहुंच गए। दो बदमाशों को पकड़ कर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। तीसरा बदमाश वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह