आवेदनों की माला पहनकर ढोलक बजाते हुए जनसुनवाई में पहुंचे किसान
आम रास्ते पर अतिक्रमण की समस्या से परेशान किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन
छतरपुर। जिले के महाराजपुर तहसील के सिंहपुर गांव के सैकड़ों किसान अपनी अनसुनी मांगों और समस्याओं को लेकर अनोखे अंदाज में जनसुनवाई में पहुंचे। आम रास्ते पर अतिक्रमण की समस्या से परेशान इन किसानों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आवेदनों की माला पहनकर और ढोलक बजाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
किसानों का आरोप है कि खेतों के बीच बने शासकीय आम रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे उनकी आवाजाही बाधित हो रही है। कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज किसानों को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। महाराजपुर तहसील के सिंहपुर गांव से आए किसानों ने मंगलवार को छतरपुर में आयोजित जनसुनवाई में अपनी अनोखी शैली से सबका ध्यान खींचा। सैकड़ों किसानों ने गले में आवेदनों की माला पहनी और ढोलक बजाते हुए अपनी समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। किसान मुन्ना राजपूत, प्रेमशंकर कुशवाहा, जय सिंह राजपूत आदि ने बताया कि उनके खेतों के बीच से निकलने वाली पुश्तैनी जमीन पर बना शासकीय आम रास्ता है, जिस पर पटवारी राजेंद्र प्रसाद राजपूत और उनके परिवार ने कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि इस मामले में कई बार प्रशासन को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें अपनी बात रखने के लिए आवेदनों की माला पहनकर और ढोलक बजाते हुए जनसुनवाई में आना पड़ा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह