क्या आपने कभी देखा है लिपस्टिक पर लिखा नंबर? जानें इसका छिपा हुआ राज़
नई दिल्ली। फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां आए दिन कोई न कोई चीज ट्रेंड करती रहती है। फैशन का मतलब सिर्फ आउटफिट्स से नहीं होता है। बल्कि आपका मेकअप भी फैशन की ही कैटेगरी में आता है। जब भी मेकअप की बात होती है तो काजल, आइलाइनर, फाउंडेशन, फेस पाउडर का नाम लिया जाता है। लिपस्टिक भी उन्हीं में से एक होती है। जब भी हम लिपस्टिक लगाते हैं तो खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। सभी लड़कियां अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लिपस्टिक का कलर चूज करती हैं। ये हर लड़की के मेकअप का अहम हिस्सा होती है। आपने भी देखा होगा कि जब भी कोई लड़की या महिला घर से बाहर निकलती है तो वो भले मेकअप न करे लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती है। आज के समय में कई तरह के टेक्सचर में लिपस्टिक (Lipstick Shade Codes) आती है। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि लिपस्टिक के पीछे एक नंबर लिखा होता है, जैसे ‘115’, ‘07’ या ‘M12’।
क्या है इन नंबरों का मतलब?
आपने कभी ये जानने की कोशिश की कि इन नंबरों का क्या मतलब होता है? क्या इनका कोई मतलब होता भी है या ये ऐसे ही लिख दिए जाते हैं? ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल होता है। इन्हीं सवालाें के जवाब जानने के लिए हमने लखनऊ की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, मेकअप, हेयर एंड ब्यूटी एडुकेटर अमरीश कौर से बात की। उन्होंने इस पर विस्तार से जानकारी दी है।
अमरीश कौर ने बताया कि लिपस्टिक पर जो नीचे की ओर नंबर लिखा होता है, वह उस लिपस्टिक के शेड को पहचानने का सबसे आसान तरीका होता है। ज्यादातर ब्रांड्स ये नंबर इसलिए लिखते हैं क्योंकि ये एक यूनिक कोड होता है जो उस खास रंग या फॉर्मूलेशन को दिखाता है। Example से समझिए, जैसे आप एक लिपस्टिक का शेड नंबर 115 इस्तेमाल कर रही हैं। ये शेड आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। तो मान लीजिए अगर आप बाद में शेड का नाम भूल भी जाती हैं तो नंबर देखकर वही लिपस्टिक आसानी से खरीद सकती हैं।
नंबर और नाम दोनों क्यों होते हैं?
आपने देखा होगा कि लिपस्टिक पर ब्रांड के नाम के साथ-साथ नंबर भी लिखा होता है, जैसे- ‘Ruby Woo – 707’, MR 22। इसका कारण ये है कि एक ही नाम कई ब्रांड्स में यूज किया जा सकता है, लेकिन नंबर सिर्फ एक यूनिक पहचान देता है। आपको बता दें कि कुछ ब्रांड्स शेड के साथ-साथ फॉर्मूला भी इसी नंबर से दिखाते हैं।
आसान है दोबारा खरीदारी
अगर आप पहले से कोई लिपस्टिक यूज कर रहीं हैं और अब आपको नया खरीदना लेकिन नाम नहीं याद आ रहा है तो ये नंबर्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए लिपस्टिक का शेड नंबर नोट कर लेना हमेशा-हमेशा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग में नंबर की भूमिका
आप अगर ऑनलाइन लिपस्टिक खरीद रहीं हैं, तो शेड नंबर ही सबसे भरोसेमंद तरीका होता है। इससे आपको वही कलर आसानी से मिल सकता है। कई बार ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदने पर रंग मिसमैच हो जाता है। दरअसल, जाे रंग हमें फोटो में दिखाई देती है, वो असल में एकदम अलग होती है। ऐसे में ये नंबर ही सबसे सही तरीका है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने