लूट के आरोपियों से जंगल में हुई पुलिस की मुठभेड़
एक आरोपी का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, तीन गिरफ्तार
नौगांव। थाना क्षेत्र के दौरिया गांव के रहने वाले तीन बदमाशों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार सुबह महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। दो अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक, नकदी, और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 दिन पहले आरोपियों ने उत्तरप्रदेश के एक शराब ठेके पर लाखों की लूट की थी। इसी मामले में उत्तरप्रदेश उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के सींगौन जंगल में उत्तर प्रदेश पुलिस और छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दौरिया निवासी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें राकेश प्रजापति उर्फ रक्कू (33 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी। अन्य दो बदमाश, लक्ष्मण कुशवाहा (22 वर्ष) और मदन कुशवाहा (31 वर्ष), मोटरसाइकिल सहित भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी में पुलिस ने 3,10,000 रुपये नकद, एक 315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की काली पल्सर मोटरसाइकिल, और दो नए मोबाइल फोन (लगभग 45,000 रुपये कीमत) बरामद किए। पुलिस ने घायल राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया और तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है, जिसमें शराब ठेके की लूट के अलावा अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस अब मध्य प्रदेश के थानों से उनके रिकॉर्ड की जांच कर रही है। राकेश प्रजापति उर्फ रक्कू के खिलाफ जालौन, उत्तर प्रदेश के कोतवाली उरई थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं: मु.अ.सं. 881/19 (धारा 04/25 आर्म्स एक्ट) और मु.अ.सं. 884/19 (धारा 41/411 आईपीसी)। वह शराब ठेके की लूट सहित अन्य अपराधों में वांछित था। लक्ष्मण कुशवाहा और मदन कुशवाहा भी इस लूट में शामिल थे और उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे हैं। मध्य प्रदेश के नौगांव और अन्य थानों से उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश संगठित गिरोह के तौर पर काम करते थे और क्षेत्र में लूट व अन्य अपराधों को अंजाम दे रहे थे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने