खजुराहो में बुंदेली फिल्म गाइड एक प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू
मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के साथ हुआ मुहूर्त
खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में शुक्रवार को बुंदेली भाषा पर आधारित फिल्म गाइड एक प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू हुई। श्याम एंटरटेनमेंट एंड मूवीज, मुंबई के बैनर तले बन रही इस फिल्म का उद्देश्य बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है।
खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ फिल्म गाइड एक प्रेम कहानी की शूटिंग का मुहूर्त शुक्रवार को संपन्न हुआ। निर्देशक सुनील वर्मा और सूरज साह ने बताया कि यह फिल्म बुंदेली भाषा में बन रही है और इसका फिल्मांकन खजुराहो के साथ-साथ ओरछा, झांसी, पन्ना, महोबा जैसे बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ और दर्शनीय स्थलों में होगा। सुनील वर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अवसर देकर उनकी प्रतिभा को मुंबई तक पहुंचाना भी है। उन्होंने गर्व जताया कि यह पहली बुंदेली फिल्म होगी जो मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी। फिल्म में गाइड की मुख्य भूमिका निभा रहे भोजपुरी कलाकार जय यादव ने कहा कि यह उनका पहला बुंदेली फिल्म अनुभव है, हालांकि वे हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अभिनेत्री अनीता साहू, जो पर्यटक की भूमिका निभा रही हैं, ने इसे अपने लिए यादगार अवसर बताया, क्योंकि वे बुंदेली माटी से जुड़ी हैं और क्षेत्र के लिए कुछ करना चाहती थीं। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के प्रमुख और अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि फिल्में अब घाटे का सौदा नहीं हैं, बशर्ते उन्हें सही समय पर रिलीज किया जाए। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में वर्तमान में चार फिल्मों की शूटिंग चल रही है, जिनमें प्रकाश झा, मुकेश खन्ना और एक अमेरिकी फिल्म शामिल हैं, जो क्षेत्र की बढ़ती प्रसिद्धि को दर्शाता है। फिल्म में बृजेश सिंह, अंशिका सिंह, साक्षी, सुदर्शन, नुसरत हुसैन, लखन लाल, महिमा, रोशनी, अनूप चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, लव कुश शुक्ला, लकी विश्वकर्मा, रूद्र और बलराम राज जैसे कलाकार शामिल हैं।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने