एक गाने से रातोंरात बनीं स्टार, फिर भी काम से बनाई दूरी
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 13 की एक्स कंटेस्टेंट और फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। बताया जा रहा है कि 42 साल की एक्ट्रेस को बीती रात को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया था।
शेफाली जरीवाला बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो से अपना करियर शुरू किया था। उनका पहला गाना था कांटा लगा रिमिक्स था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। मगर ऐसा क्या था, जब इतनी सफलता मिलने के बावजूद शेफाली जरीवाला ने काम से दूरी बना ली थी और ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम नहीं किया।
15 साल की उम्र से शेफाली को थी ये बीमारी
इसकी वजह एक बीमारी थी, जिसका खुलासा उन्होंने सालों बाद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि बीमारी के चलते ही उन्होंने ज्यादा काम नहीं लिया। इसके चलते उनका आत्मविश्वास कम हुआ और वह डिप्रेशन में भी चली ई थीं।
शेफाली जरीवाला को पड़ता था मिर्गी का दौरा
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में शेफाली जरीवाला ने कहा था, "15 साल की उम्र में मुझे मिर्गी का दौरा पड़ा था। मुझे याद है कि उस समय मैं अपनी पढ़ाई में अच्छा करने के लिए बहुत दबाव में थी। तनाव और चिंता से दौरे पड़ सकते हैं। यह आपस में जुड़ा हुआ है, आपको डिप्रेशन के कारण दौरा पड़ सकता है और भी कई वजह हैं।"
कांटा लगा के बाद काम से किया परहेज
शेफाली जरीवाला ने आगे बताया था, "मुझे क्लास, बैकस्टेज, सड़कों पर और कहीं भी दौरे पड़ते, जिससे मेरा आत्म-सम्मान कम हो गया। कांटा लगा करने के बाद लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं ज्यादा काम क्यों नहीं करती? अब मैं कह सकती हूं कि मिर्गी के दौरे की वजह से ही मैं ज्यादा काम नहीं कर पाती थी। मुझे नहीं पता था कि मुझे अगला दौरा कब पड़ेगा। यह 15 साल तक चलता रहा।"
सलमान-अक्षय संग किया काम
शेफाली जरीवाला कांटा लगा सॉन्ग से पॉपुलर होने के बाद सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। उनकी प्रेजेंस ने फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आ चुकी हैं और अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों का ध्यान खींचा था।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष