आई मिस यू पूनम, आई हेट यू पूनम...सुसाइड नोट में लिख वकील ने की आत्महत्या
प्रयागराज। मेरा 9 साल का प्यार अधूरा रह गया। आई मिस यू पूनम। आई हेट यू पूनम। तुम खुश रहना। मैं दुनिया को छोड़कर जा रहा हूं। प्रयागराज में सुसाइड नोट में यह बातें लिखकर वकील ने आत्महत्या कर ली।
दरअसल, वकील की शादी घरवालों ने दूसरी जगह तय की थी। 16 मई को बारात जानी थी, कार्ड बांट चुके थे, लेकिन वकील ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी से इंकार कर दिया। शुक्रवार रात उसका शव किराए के मकान में लटका मिला। पुलिस का कहना है कि वकील ने खुदकुशी की है। सिविल कोर्ट के वकील अजय साहू की मौत के बाद मां शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुकुहा गांव निवासी अजय साहू (27) सिविल कोर्ट में वकील थे। शुक्रवार शाम वह कचहरी से कमरे पर पहुंचे। देर रात करीब 10 बजे उन्होंने पंखे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया।
रात करीब 10.30 बजे मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, फिर उन्होंने कमरे की खिड़की को खोलकर देखा, अजय का शव फंदे से लटक रहा था।
अजय के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा हैं कि पुलिस और मीडिया से आग्रह है। मेरी मौत के मामले में मेरे परिवार और नाते-रिश्तेदारों सहित मित्रों को परेशान न करें। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरा 9 साल का प्यार अधूरा रह गया। आई मिस यू पूनम। आई हेट यू पूनम। तुम खुश रहना। मैं जा रहा हूं।
शताब्दीपुरम में झुग्गी हटाने की कार्रवाई बनी विवाद की वजह, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
हादसे में सिर में घुसी कैंची, डॉक्टरों की मेहनत से सुरक्षित बचा बच्चा
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
संसद में सियासी टकराव तेज, राज्यसभा की कार्यवाही रुकी और लोकसभा में हंगामा
मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत, NH-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी बैठी
पथराव मुद्दे पर बिहार विधानसभा में बवाल, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
प्रताप ग्रेवाल का बड़ा आरोप, बोले- EOW में शिकायतें दब रही हैं, जवाब दें मुख्यमंत्री
7500 किमी का शिव संकल्प! अयोध्या, बाबा बैद्यनाथ से अमरनाथ तक पैदल कांवड़ यात्रा
'जन नायकन' में विजय की फीस सबसे ज्यादा, जानिए किस स्टार ने कितने करोड़ किए चार्ज
जंगली सियार का आतंक, घर में घुसते ही सात लोगों पर हमला; गांव में दहशत फैल गई