रीवा में पेड़ गिरने से मचा हड़कंप, 10 लोग चपेट में, दृश्य देख कांप उठे लोग
रीवा : रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में रविवार शाम वर्षों पुराना भारी भरकम पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर गिरा. इस दौरान पीपल के नीचे खड़े और सड़क से गुजर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए. पेड़ के नीचे दबते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसा होते ही लोगों ने रेस्क्यू कर सभी को पेड़ के नीचे से निकाला. घायलों को अस्पताल भेजा गया.
पेड़ गिरते ही ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
ये घटना मलपार क्षेत्र के सुईया गांव की है. यहां सड़क किनारे लगा पीपल का पेड़ बारिश के दौरान जड़ सहित भरभरा कर सड़क की तरफ गिर गया. हादसे मे रास्ते से गुजर रहा आइसक्रीम वाहन भी चपेट में आ गया. पेड़ के नीचे 10 लोग दब गए. पेड़ के नीचे दबते ही लोगो की चीखें निकल गईं. हादसा होते ही लोग मौके पर दौड़े और रेस्क्यू शुरू किया. लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
बारिश के कारण पेड़ की जड़ें हुईं कमजोर
पेड़ के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम भी पहुंची. टीमों ने पीपल के पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया. बता दें कि बारिश के चलते पीपल के पेड़ के जड़ों की पकड़ गीली मिट्टी से ढीली हुई और आंधी के चलते धाराशाई हो गया. हादसे मे कुछ लोगों को मामूली चोंटे आईं. आइसक्रीम विक्रेता के हाथ पर गंभीर चोट आई है.
सड़क से पेड़ हटाया. ट्रैफिक चालू कराया
इस मामले में रीवा एएसपी विवेक लाल ने बताया "बारिश के साथ ही आंधी की वजह से पीपल का विशाल पेड़ गिर गया. उस स्थान पर 10 लोग थे. हादसे मे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. सभी लोगों का रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया. पुलिस और प्रशासन की टीम ने पेड़ को रास्ते से हटाकर आवागमन शुरू कराया."
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज
ACB रेड में मिला खजाना, इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति ने उड़ाए होश
प्रशासनिक फेरबदल: IAS अशोक बर्णवाल को मिली मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
आयुष्मान भारत योजना की जांच पर विवाद, अस्पताल संचालकों ने नोडल अधिकारी हटाने की मांग की