ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने चलाया गया जागरूकता अभियान
रेलवे ट्रैक के आसपास के गांवों में लोगों को दी गई समझाइश
खजुराहो। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत रेलवे ट्रैक के आसपास के गांवों में स्थानीय निवासियों और बच्चों को इस गंभीर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को रेलवे एक्ट के तहत दंडनीय प्रावधानों की जानकारी दी गई और ऐसी गतिविधियों से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया।
आरपीएफ खजुराहो थाने के थाना प्रभारी ज्ञान चंद, उप-निरीक्षक वी. के. राय, सहायक उप-निरीक्षक ऋषि कुमार और कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह ने जटयारी, रसुइया, पनौठा, पिपौरा जैसे गांवों में जाकर स्थानीय लोगों और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने, ट्रेनों पर पत्थर मारने और ट्रैक के आसपास भेड़-बकरी चराने जैसी गतिविधियों के खतरों के बारे में समझाया। साथ ही, यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह के कृत्य रेलवे एक्ट की धारा के तहत दंडनीय अपराध हैं। लोगों को इन अपराधों के लिए निर्धारित सजा की जानकारी भी दी गई। आरपीएफ का यह जागरूकता अभियान रेलवे सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए निरंतर चलाया जाएगा।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक