करीना कपूर का दावा: हमने दिखाया कि बेटियां भी विरासत संभाल सकती हैं
Kareena Kapoor On Family Legacy: अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में अपने फिल्मी करियर पर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कपूर परिवार की विरासत को रणबीर कपूर ने नहीं, बल्कि उन्होंने और उनकी बहन करिश्मा ने आगे बढ़ाया है।
अभिनय की दुनिया में कपूर खानदान का अलग दबदबा रहा है। पीढ़ियां बदल गईं और आज भी सिनेमा में इस परिवार का योगदान कायम है। नई पीढ़ी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। करिश्मा कपूर से लेकर करीना और रणबीर कपूर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। मगर, जब बात पारिवारिक विरासत को बढ़ाने की है तो करीना का कहना है कि इसे रणबीर से भी पहले उन्होंने और उनकी बहन करीना ने बढ़ाया है।
बोलीं- करिश्मा और मैंने परिवार की विरासत को बढ़ाया
करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि रणबीर कपूर के सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से बहुत पहले ही उन्होंने और उनकी बहन करिश्मा ने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। करीना ने हाल ही में अपने और बहन करिश्मा कपूर के बॉलीवुड करियर पर बात की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि एक्टर और उनके कजिन रणबीर कपूर नहीं, बल्कि उनकी बड़ी बहन और खुद करीना थीं, जिन्होंने कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया।
माता-पिता ने भी माना बेटियों का सिनेमा में योगदान
करीना कपूर ने मोजो स्टोरी (Mojo Story) के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उनके माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता ने भी पारिवारिक विरासत में उनके और करिश्मा के योगदान को स्वीकार किया। करीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने कपूर की विरासत को आगे बढ़ाया है। रणबीर के आने से पहले केवल मैं और करिश्मा ही थे। इसलिए दोनों लड़कियां, जैसा कि मेरी मां कहती हैं, 'वे बाघिन नहीं हैं, बल्कि टाइगर हैं, क्योंकि उन्होंने विरासत को आगे बढ़ाया। मेरे पिता को भी मेरी मां की इस बात से सहमत होना पड़ा और कहा कि 'हां, उन्होंने वाकई विरासत को आगे बढ़ाया'।
करीना को इंडस्ट्री में पूरे हुए 25 साल
बता दें कि करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया। वे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई। अभिषेक बच्चन की भी यह डेब्यू फिल्म थी। हाल ही में बॉलीवुड में करीना कपूर को 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, जब वी मेट, टशन और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में काम किया है।
करिश्मा कपूर ने तोड़ी परिवार की यह परंपरा
करिश्मा कपूर ने फिल्म 'प्रेम कैदी' (1991) में डेब्यू किया था। उन्होंने कपूर परिवार की उस परंपरा को तोड़ा, जिसके मुताबिक महिलाएं सिनेमा की दुनिया में काम नहीं करती थीं। रणबीर कपूर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'सावरिया' से एक्टिंग डेब्यू किया। रणबीर की आगामी फिल्में 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' हैं।
दतिया उपचुनाव में BJP की जीत तय: सिंधिया, NEET पेपर लीक पर भी रखी अपनी बात
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
दुर्ग में दुर्लभ करैत की दस्तक, दक्षिण एशिया में गिने-चुने मिलते हैं ऐसे सांप
मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल, भोजपुरी स्टार को देखकर बोलीं- 'बहुत घिनौनी हरकत है'