बिना पार्लर जाए पाएं रेशमी और घने बाल, जानें एक्सपर्ट का देसी नुस्खा
बरसात का मौसम हो या गर्मी, बालों का झड़ना कभी नहीं रुकता जिससे बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। इस कारण लोगों को टेंशन होने लगती है कि वे अपने बालों को कैसे लंबा करें। ऐसे तो मार्केट में कई तरह के ट्रीटमेंट आ गए हैं, जिससे लोग बालों को लंबा करवाते हैं। इसके साथ ही बहुत से घरेलू उपायों को भी आजमाते हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत हो रही है तो क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक स्प्रे से आप अपने बालों को लंबा कर सकते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार बाल बढ़ाने के लिए किस चीज का उपयोग रोजाना करना चाहिए।
स्प्रे बनाने की विधि
- सबसे पहले आप 100 ग्राम चावल लें और उसमें आधा लीटर पानी डालें।
- अब चावल को 3 घंटे तक भीगने दें।
- इसके बाद इन चावलों को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
- ध्यान रहे, आंच धीमी होनी चाहिए ताकि चावल पकें भी और उनका पोषक पानी भी न उड़ जाए।
- अब इस चावल के पानी को छान लें।
- छाने हुए पानी में उतनी ही मात्रा में ग्लिसरीन मिलाएं।
- फिर उसमें नीम की पत्तियों का रस मिलाएं।
- जब यह मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे एक स्प्रे की बोतल में भर लें।
स्प्रे को कैसे करें इस्तेमाल
इस राइस वॉटर स्प्रे को रोजाना रात में अपने बालों पर स्प्रे करें। रोजाना इस्तेमाल से बाल लंबे, घने और मजबूत हो जाएंगे। हफ्ते में दो बार शैम्पू करें।
स्प्रे में इस्तेमाल सामग्री और उनके फायदे
चावल का पानी
चावल के पानी में अमीनो एसिड, विटामिन बी और ई, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ तेज करते हैं।
ग्लिसरीन
यह बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है जिससे बाल मुलायम और फ्रिज-फ्री रहते हैं। साथ ही यह स्कैल्प को भी हाइड्रेट करता है।
नीम का रस
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकते हैं, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात