अरबी के पत्तों से बनाएं सेहतमंद और क्रिस्पी पकौड़े, जानें आसान रेसिपी
नई दिल्ली: अरबी के पत्ते सोडियम और पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही आपको जोड़ों के दर्द में भी राहत प्रदान होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए अरबी के पत्तों के भजिए बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटे और क्रिस्पी लगते हैं। इनको आप मानसून सीजन के दौरान गर्मागर्म चाय के साथ खूब चाब से खा सकते हैं। बच्चे और बड़े इसके स्वाद को यकीनन खूब पसंद करेंगे, तो चलिए जानते हैं अरबी के पत्तों के भजिए बनाने की रेसिपी-
सामग्री-
-अरबी के पत्ते 8-10
-बेसन 1 कप
-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
-हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
-धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
-अमचूर पाउडर 1 चम्मच
-नींबू का रस थोड़ा सा
-नमक स्वादानुसार
-तेल जरूरत के अनुसार
रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन और सारे मसालें डालें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
- इसके बाद आप इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर पकौड़े का घोल तैयार कर लें।
- फिर आप इसमें कटे हुए अरबी के पत्ते डालें और अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम हीट पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें तैयार पेस्ट डालकर नॉर्मल प्याज के पकौड़े की तरह डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके क्रिस्पी अरबी के पत्तों के भजिए बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको कैचप या किसी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात