सुकमा में 1 अगस्त से शुरू होगी भव्य शिव महापुराण कथा, कलश यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह
सुकमा: पहली बार भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 अगस्त से 8 अगस्त तक माहेश्वरी भवन में किया जा रहा है। इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और भक्तजन पूरी श्रद्धा से जुटे हुए हैं।
कथा का आयोजन श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति, सुकमा द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मालती भदौरिया, सचिव विश्वराज सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष अनिल टावरी ने बताया कि कथा वाचन उत्तर प्रदेश के बिजनौर से पधारे महंत राधेश्याम व्यास महाराज के द्वारा किया जाएगा।
1 अगस्त को सुबह 10 बजे श्री विश्वकर्मा हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंचेगी। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ होगा। प्रत्येक दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संया में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
मोतीलाल ओसवाल की टॉप स्टॉक पिक्स, इन 5 शेयरों में दिख रहा शानदार रिटर्न का अनुमान
NEET विवाद पर सरकार का रुख साफ, नितिन नवीन ने विपक्ष को दिया जवाब
शताब्दीपुरम में झुग्गी हटाने की कार्रवाई बनी विवाद की वजह, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
CJP प्रदर्शन में पुलिसकर्मी की धमकी बनी मुसीबत, विभाग ने किया सस्पेंड
हादसे में सिर में घुसी कैंची, डॉक्टरों की मेहनत से सुरक्षित बचा बच्चा
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
संसद में सियासी टकराव तेज, राज्यसभा की कार्यवाही रुकी और लोकसभा में हंगामा
मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत, NH-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी बैठी
पथराव मुद्दे पर बिहार विधानसभा में बवाल, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
प्रताप ग्रेवाल का बड़ा आरोप, बोले- EOW में शिकायतें दब रही हैं, जवाब दें मुख्यमंत्री