बिना बजट बनी ‘रांझणा’ की कास्टिंग स्टोरी, धनुष ने किया खुलासा
मुंबई : साउथ के सुपरस्टार धनुष आज एक बड़ा नाम हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अच्छा काम किया है। धुनष ने साल 2013 में फिल्म 'रांझणा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि धनुष ने बहुत मुश्किल से इस फिल्म में काम किया था। हाल ही में धनुष ने बताया है कि उन्हें इस फिल्म में किस तरह लिया गया। उनके मुताबिक कम बजट की वजह से उन्होंने इस फिल्म को लगभग ना कह दिया था।
रांझणा में धुनष को लेना चाहते थे आनंद एल राय
हाल ही में स्क्रीन के साथ बातचीत में धनुष ने बताया 'उस समय, उनके पास मुझे मुख्य अभिनेता के रूप में लेने के लिए बजट नहीं था। लेकिन इस आदमी (आनंद एल राय) का जुनून इतना ज्यादा था कि वह चाहते थे कि मैं कुंदन का किरदार निभाऊं। वह किसी भी अभिनेता को यह किरदार दे सकते थे और वह खुशी-खुशी मान जाता। आखिरकार, यह इतना शानदार किरदार है।'
आनंद एल राय ने अपने पैसे से धनुष को कास्ट किया
फिल्म में धनुष जिस किरदार की बात कर रहे थे वह कुंदन का किरदार है। यह किरदार वाराणसी का एक आशिक मिजाज लड़का था। जिसका जुनून और दिल टूटना उसे आखिरकार राजनीति की दुनिया में खींच ले जाता है।
धनुष ने बताया कि फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने कुंदन के किरदार के लिए बहुत मेहनत की। उन्होंने कहा 'उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया। मुझे नहीं पता कि मुझे ये कहना चाहिए या नहीं, और मुझे इसकी परवाह भी नहीं! उन्होंने अपना पैसा भी लगाया। उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी (मुझे कास्ट करने के लिए)। उन्होंने मुझमें कुंदन देखा और अपने विजन पर अडिग रहे।'
धनुष और आनंद एल राय साथ में काम कर रहे हैं
फिल्म 'रांझणा' में सोनम कपूर, अभय देओल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब थे। यह फिल्म आनंद एल राय के निर्देशन करियर का एक निर्णायक मोड़ साबित हुई। रांझणा के बाद, धनुष और आनंद एल राय ने फिल्म 'अतरंगी रे' में साथ में काम किया। दोनों फिल्म 'तेरे इश्क में' पर भी साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर