राजधानी में चोरी का सिलसिला: दो मकानों से नगदी-गोल्ड कॉइन पार, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल
नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शातिर चोर बेखौफ होकर खाली मकानों को निशाना बना रहे हैं। बीती शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने वार्ड नंबर 05 और वार्ड नंबर 01 में दो खाली मकानों में सेंधमारी की। इस दौरान लाखों के गोल्ड कॉइन और हजारों की नकदी चुराकर चोर फरार हो गए। पुलिस जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभाती नजर आ रही है, जबकि अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं।
पुलिस की उदासीन कार्यवाही
पुलिस की तथाकथित ’’तीसरी आंख’’ यानी सीसीटीवी कैमरे नाकाम साबित हो रहे हैं, क्योंकि अधिकांश कैमरे बंद हैं। पुलिस जांच के नाम पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन पिछले कई चोरी के मामलों में चोरों को पकड़ने में नाकामी हाथ लगी है। एक साल पहले डाकघर में हुई छोटी चोरी में एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाई थी, लेकिन बड़े शातिर चोरों को पकड़ने में वह नाकाम रही है। वार्ड नंबर 05 के कल्लू ईट गोदाम क्षेत्र में 30 मीटर के दायरे में पिछले एक साल में तीन बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, जिनमें लाखों की संपत्ति चोरी हुई।
चोर बेखौफ होकर मकानों की रेकी कर रहे हैं और आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में पुलिस कार्यवाही को लेकर असंतोष है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि चोरों पर नकेल कसी जाए और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाए। टीआई बचेली, मधुनाथ ध्रुव ने कहा, ’’चोरी के मामले की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण अभी थाने नहीं पहुंच सका हूं। थाने पहुंचने के बाद अधिक जानकारी दे सकूंगा।’’
दो चोरी की घटनाएं
वार्ड नंबर 05 एनएमडीसी कर्मचारी केएस रत्नम (चिन्ना) नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। चोरों ने उनके घर के सामने के गेट और दो दरवाजों के ताले तोड़कर दो अलमारियों के सेफ को शातिराना अंदाज में तोड़ा। चोर लाखों के गोल्ड कॉइन और नकदी लेकर फरार हो गए।
वार्ड नंबर 01, अंधेरी चौक: एनएमडीसी कर्मचारी जीवनराम मोरला का परिवार 22 जुलाई से माता के इलाज के लिए जगदलपुर गया हुआ था। चोरों ने उनके घर के सामने के दरवाजे का ताला काटकर हजारों की नकदी चुरा ली।
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश