अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने गई खनिज और पुलिस टीम को माफियाओं ने घेरा
हालात बिगड़ते देख टीम ने छोड़ दिए जप्त वाहन, उठे सवाल..?
छतरपुर। जिले में रेत माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी वानगी सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालौन में देखने को मिली। दरअसल दोपहर के वक्त खनिज विभाग और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम दालौन गांव के समीप हो रहे रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंची थी लेकिन जब टीम यहां से वाहन जप्त कर थाने ले जाने लगी तो माफियाओं और उनके गुर्गों ने टीम को गांव में घेर लिया। मौके पर जब हालात बिगड़ते दिखे तो टीम ने सभी जप्त वाहनों को उनके मालिकों के हवाले कर दिया, जिससे प्रशासनिक अमले की जमकर किरकिरी हो रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालौन के समीप रेत का अवैध उत्खनन किए जाने की शिकायत खनिज विभाग को मिली थी, जिस पर कार्रवाई करने के लिए खनिज निरीक्षक अशोक द्विवेदी विभागीय टीम और सिविल लाइन थाने का पुलिस बल लेकर दालौन गांव पहुंचे। माइनिंग इंस्पेक्टर प्रभा शर्मा के मुताबिक मौके पर टीम को करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले, जिन्हें जप्त कर लिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं कार्रवाई करने पहंची टीम, जप्त वाहनों को थाने ले जाने की तैयारी करने लगी लेकिन वाहन थाने तक पहुंचते इससे पहले ही रेत माफियाओं और उनके गुर्गों ने पूरी टीम को दालौन गांव में घेर लिया। जब टीम ने स्थिति बिगड़ते देखी तो सभी जप्त वाहनों को उनके द्वारा गांव में ही वाहन मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया। अब यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग खनिज और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब जिला मुख्यालय के नजदीकी इलाकों में खनिज माफिया इस कदर हावी हैं तो दूरस्थ अंचलों में क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा लगाना कठिन नहीं है।
खनिज विभाग पर आग बबूला हुए कलेक्टर
जब इस पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर पार्थ जैसवाल को मिली तो वे कार्रवाई करने गए टीम में शामिल खनिज अधिकारियों पर आग-बबूला हो उठे। सर्वप्रथम कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और इसके बाद एएमओ ज्ञानेश्वरी तिवारी के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर दालौन गांव के लिए रवाना किया।
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश