संकट मोचन मंदिर में हरियाली तीज पर दिखा भक्ति का रंग
भगवान राधा-कृष्ण को झुलाया, बनाए गए पार्थिव शिवलिंग
छतरपुर। श्रावण मास की हरियाली तीज के पावन अवसर पर शहर के संकट मोचन मंदिर में भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। दरअसल यहां भक्तों ने लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण को पालने में बिठाकर झूला झुलाया और पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजा-अर्चना की, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
महिलाओं ने उत्साह के साथ राधा-कृष्ण को झूले पर सजाया और भक्ति भाव से उन्हें झुलाया। इसके साथ ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा की गई। महिलाओं ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में वे पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। उन्होंने भगवान शिव-पार्वती की अमर जोड़ी का उदाहरण देते हुए कामना की कि उनका वैवाहिक जीवन भी प्रेम और आशीर्वाद से परिपूर्ण रहे। भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ यह धार्मिक आयोजन किया। मंदिर में मौजूद भक्तों ने भजनों और पूजा के माध्यम से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश