लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, सामाजिक कार्यों का लिया संकल्प
छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर एक निजी होटल में बीती शाम लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को छतरपुर गौरव रत्न सम्मान प्रदान किए गए।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल, पीडीसी शपथ अधिकारी अशोक दुबे, पवन मलिक, कैलाश अग्रवाल, कृष्णा रावत, भगवत शरण अग्रवाल, आभा श्रीवास्तव, जोन चेयरमैन सुशील शिवहरे, क्लब अध्यक्ष संजय नामदेव, सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, और एमओसी महेंद्र अग्रवाल सहित स्वप्निल अग्रवाल उपस्थित रहे। संजय नामदेव ने अध्यक्ष, सौरभ अग्रवाल ने सचिव, प्रवीण चौरसिया ने कोषाध्यक्ष, और सुशील शिवहरे ने जोन चेयरमैन के रूप में शपथ ली। इस दौरान प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. कपिल खुराना भी क्लब के सदस्य बने और उन्होंने शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने मानव कल्याण और समाज सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मनोज चौधरी और फोटोग्राफी में बेहतरीन कार्य के लिए ऋषि देव सिंह को छतरपुर गौरव रत्न सम्मान से नवाजा गया। दोनों को मंच पर शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष संजय नामदेव ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य लायंस क्लब को और मजबूत करना और समाज सेवा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करना था। क्लब द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों जैसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, भोजन पैकेट वितरण, और वृक्षारोपण पर चर्चा हुई। इन गतिविधियों ने क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाया। श्री नामदेव ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के हर जरूरतमंद तक पहुंचना और सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने क्लब के इस दृष्टिकोण की सराहना की और भविष्य में और अधिक प्रभावी सामाजिक कार्य करने का वादा किया।
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश