छतरपुर।  जिला जेल छतरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत गुरुवार को वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश छतरपुर रविन्दर सिंह, विशेष न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश कविता वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाती निवेश जयसवाल, सचिव एवं न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु प्रसाद सोलंकी, व्यवहार न्यायाधीश रानो बघेल, प्रेरणा जैन, संघ शीखा, दिव्यांश गुप्ता, आकाक्षा गर्ग, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. विरेन्द्र कुमार चढ़ार, जेल अधीक्षक जिला जेल छतरपुर दिलीप सिंह, जेल चिकित्सक अमित खरे एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे। दिलीप सिंह जेल अधीक्षक ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुऐ कहा कि वृक्षों का महत्व केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं हैं. बल्कि हमारे जीवन के लिए भी हैं एवं प्रकृति और ममता को समर्पित एक पेड़ माँ के नाम अभियान पार्यवरण को संवारने की एक सशक्त पहल है। कर्मचारियों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने-अपने घरो में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया एवं उसकी संपूर्ण देखरेख करने को कहा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जेल परिसर छतरपुर में 250 फलदार वृक्ष जिसमें जामुन, आम, इमली, अमरुद, कटहल, लगाए गए।