खैर लकड़ी से भरी पिकअप को टीम ने पीछा कर पकड़ा, चालक फरार
छतरपुर। वन मंडल छतरपुर द्वारा लगातार वन अपराधों में संलग्न आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर सीएफ छतरपुर एवं वनमण्डलाधिकारी छतरपुर के मार्गदर्शन में बकस्वाहा वन परिक्षेत्राधिकारी लव प्रताप ने बड़ी कार्यवाही करते हुए खैर लकड़ी से भरी एक पिकअप को जप्त करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बकस्वाहा वन परिक्षेत्राधिकारी लव प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा लकड़ी से भरी गाड़ी परिवहन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने सूरजपुरा बीट अंतर्गत बम्होरी एवं शाहगढ़ के बीच में चैकिंग कर वाहन को रोका तो चालक ने टीम को देखते ही वाहन को तेज गति से भगाना शुरु कर दिया। टीम ने जब वाहन का पीछा किया तो पिकअप आगे जाकर सडक़ किराने फस गयी और चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप खैर लकड़ी लदी हुयी थी एवं वाहन में कोई लकड़ी से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। टीम ने वाहन को जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय लाकर विवेचना शुरु कर दी। वकस्वाहा परिक्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्यवाही से माफियाओं में भय व्याप्त है। परिक्षेत्र अधिकारी बक्सवाहा के निर्देशन में हुई कार्यवाही में फॉरेस्टर महेंद्र सिंह गोंड,रविकांत खरे,हरिया अहिरवार,दिनेश अहिरवार,राजेश जोशी,विनोद तिवारी एवं वन रक्षक कौशलेंद्र पाण्डेय,श्रीनिवास दुबे,रामकुमार अहिरवार शामिल रहे।
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच