गोल्ड खरीदने का मौका! 24 कैरेट सोना 99,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
व्यापार : शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज लगातार पांचवे दिन सोना और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 110 रुपये की कमी आई है. राजधानी दिल्ली में सोना 99,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 100 रुपये सस्ता होकर 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही चांदी कीमत में अभी बदलाव नहीं हुआ है. इसके साथ ही चांदी कीमत में अभी बदलाव नहीं हुआ है.
रिपोट के मुताबिक, सोने की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली ही नहीं देश की आर्थिक राजाधानी मुंबई में भी सोने के दाम आज कम हुए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 110 रुपये की गिरावट के साथ 99,970 रुपये पर है और चेन्नई में 99,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना ट्रेड कर रहा है.
सोने और चांदी में गिरावट का ट्रेंड जारी
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को 99.9% फ्योर सोना 500 रुपये सस्ता होकर 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि शनिवार को यह 600 रुपये गिरकर 98,520 रुपये पर था. दिल्ली में 99.5% फ्योर गोल्ड भी लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ और 500 रुपये की गिरावट के साथ 97,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.
वायदा बाजार में सोने-चांदी के दाम
डेटा के मुताबिक सोने की स्पॉट कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के साथ ट्रेड डील न हो पाने जैसे ग्लोबल टेंशन का फायदा फ्यूचर और ऑप्शन वाले गोल्ड पर देखने को मिल रहा है. गोल्बल टेंशन वायदा बाजार पर सोने को सपोर्ट कर रही हैं. एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में 204 रुपये की तेजी देखी जा रही है. इस दिन एक्सपायर होने वाला गोल्ड आज 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 97749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, वायदा बाजार 5 सितंबर 2025 को एक्सपायर होने वाली चांदी के दाम में 207 रुपये की तेजी देखी जा रही है. चांदी के दाम आज 113260 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर हैं.
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा