पुलिस टीम हादसे का शिकार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो गंभीर घायल
हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक हादसे में क्राइम ब्रांच की कार ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई. हादसे में कार सवार दरोगा और कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दो लोग घायल भी हुए हैं, इमें एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के झज्जर जिले से क्राइम ब्रांच की टीम बोलेरो से छत्तीसगढ़ दबिश देने जा रही थी. टीम जब हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो वहां खड़ी गाटर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरो जा भिड़ी. इस हादसे में हादसे में तुम्बाहेरी, झज्जर निवासी दरोगा संजय कुमार (45) पुत्र करतार सिंह और सीताराम गेट, झज्जर निवासी कांस्टेबल अमित कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कांस्टेबल इंद्रेश कुमार (50) और बुलेरो चालक दादरी, हरियाणा निवासी राजेश कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टर दयाशंकर वर्मा ने बताया कि कांस्टेबल इंद्रेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है.
इधर, दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखे गए हैं. थाना प्रभारी राठ रामआसरे सरोज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क