चीन में भीषण बाढ़ का कहर, 20 किलो से ज्यादा सोना बहा पानी में
बीजिंग। चीन के शैनक्सी प्रांत में आई भीषण बाढ़ ने एक सोने के आभूषणों से भरी दुकान बहा गई तो वहीं लोगों को बैठे-बिठाए ‘खजाना’ मिल गया। दरअसल भीषण बाढ़ ने शहर की मशहूर ज्वेलरी दुकान को बहा ले गई। पानी के साथ दुकान में रखे सोने और चांदी के गहने भी बह गए। इनकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। लोग गलियों में भरे कीचड़ में ‘सोना’ ढूंढने में लग गए। कुछ लोगों ने ईमानदारी दिखाई और गहने दुकान मालिक को वापस भी कर दिए, लेकिन अभी तक एक किलोग्राम जेवर ही वापस मिले हैं। बाकी या तो कीचड़ में दबे हैं या फिर लोग निकालकर ले गए हैं।
कीचड़ में सोना ढूंढते लोगों के वीडियो वायरल हो रहा है। घटना 25 जुलाई की सुबह की है जब वुची काउंटी में एक भीषण बाढ़ ने कहर ढह दिया। इसकी चपेट में सोने के आभूषण से भरी दुकान भी आई और यह पानी में डूब गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि दुकान की मेन तिजोरी भी बह गई और उसके साथ 20 किलो से ज्यादा सोने-चांदी के कीमती गहने और नगदी भी बह गए। दुकान के मालिक ने बताया कि बाढ़ की चेतावनी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने जरूरी सावधानी नहीं बरती। कीमती गहनों को सुरक्षित अलमारी में नहीं रखा।
रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के थमते ही कीचड़ और मलबे में लोग सोना खोजते नजर आए। कोई मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंचा तो कोई हाथों से खुदाई करने लगा। दुकान मालिक के बेटे ने बताया कि अब तक सिर्फ एक किलो गहने ही वापस मिले हैं, जिनमें कुछ स्थानीय लोगों ने ईमानदारी दिखाते हुए लौटा दिए हैं, लेकिन ज्यादातर गहनों का कोई सुराग नहीं मिला।
बाढ़ के वक्त बिजली चली गई थी, जिससे दुकान का सीसीटीवी भी काम नहीं कर सका। फिलहाल मामला लोक सुरक्षा विभाग और मार्केट सुपरविजन ब्यूरो की जांच में है। इलाके में अभी भी “कीचड़ में सोना” ढूंढने का अभियान जारी है।
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क