इंग्लैंड को ऐसे हराओ... ओवल टेस्ट के आखिरी दिन जीत के लिए तैयार टीम इंडिया का सीधा प्लान
नई दिल्ली : इंग्लैंड को चाहिए 35 रन और भारत को बाकी बचे उसके 4 विकेट. ओवल टेस्ट में 5वें दिन के खेल का यही हकीकत है. अब सवाल है कि टीम इंडिया जीतेगी कैसे? इंग्लैंड से सीरीज में हिसाब बराबर होगा कैसे? तो प्लान बड़ा सिंपल है. इंग्लैंड के साथ वही करो, जो पहले 32 बार किया है. उसे 33वीं बार भी वैसे ही हराओ. अब सवाल है कि ये 33वीं बार किस तरह से हराने की बात हो रही है? इस सवाल के जवाब को जानने के लिए पहले आपको उन कप्तानों के बयानों को समझना होगा, जो टेस्ट मैच से पहले उसके सेशन जीतने की बात करते हैं. इंग्लैंड को 33वीं बार हराने का भी तात्पर्य उसी से है.
33वां सेशन जीतते भारत जीत लेगा ओवल टेस्ट!
टेस्ट मैच में सेशन बहुत महत्वपूर्ण होता है. 5 दिन के खेल में कुल 15 सेशन होते हैं. और, उस हिसाब से भारत-इंग्लैंड के बीच खेली 5 टेस्ट की सीरीज में कुल 75 सेशन है. ओवल टेस्ट में 5वें दिन का खेल जब शुरू होगा, तो उसके 13वें और सीरीज के 73वें सेशन का आगाज होगा. सीरीज के पहले 71 सेशन में में से टीम इंडिया 32 जीत चुकी है. अब अगर वो उसी अंदाज में 73वां सेशन भी जीत लेती है तो ये उसकी सीरीज में कुल 33वीं सेशन जीत तो होगी ही, उससे उसके ओवल टेस्ट जीतने पर भी मुहर लग सकती है. मतलब, इंग्लैंड से सीरीज में हिसाब फिर बराबर होगा.
टेस्ट सीरीज में पिछले 71 सेशन का हाल
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अब तक खेले 71 सेशन की बात करें तो भारत की 32 जीत के मुकाबले इंग्लैंड ने 21 सेशन जीते हैं. वहीं 18 सेशन दोनों टीमों के बीच ड्रॉ हुए हैं. मतलब, उनमें परफॉर्मेन्स वाले तराजू का पलड़ा बराबर रहा है. इसमें एजबेस्टन में खेले दूसरे टेस्ट मैच 14 सेशन का ही खेल हुआ था.
ओवल टेस्ट के 5वें दिन पहले एक घंटे का खेल बड़ा निर्णायक होने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है हेवी रोलर चलने की वजह से पिच बैटिंग के लिए बेहतरीन होगी. भारतीय गेंदबाजों को उन्हीं विपरीत हालातों को अपने पक्ष में मोड़ना है. फिर सेशन क्या टेस्ट मैच भी अपना होगा. और, सीरीज भी 2-2 से बराबर होगी.
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका