झाड़ू जैसे बालों से परेशान? अपनाएं ये 5 आसान नुस्खे, हफ्ते में 1 बार करें इस्तेमाल
मौसम चाहे कोई भी बाल झड़ने की समस्या कॉमन होती है। आप किसी भी एक मौसम को इस परेशानी की वजह नहीं कह सकते हैं। हां, ये जरूर मुमकिन है कि कुछ मौसम में लोगों को हेयर फॉल की स्थिति ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में लोगों को गंजे होने का डर सताने लगता है। अब देखा जाए, तो बाल झड़ने की एक वजह स्ट्रेस को भी माना जाता है। मगर लगातार साफ हो रहे सिर की चिंता लोगों के हेयर फॉल को बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में हम सभी के बाल झाड़ू जैसे नजर आने लगते हैं। अब इन बालों को मजबूत, सिल्की और स्मूथ बनाने की चाहत में लोग बाजारों में बिकने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट और हेयर ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करने लगते हैं। हालांकि, इन चीजों से उन्हें मनचाहे रिजल्ट्स नहीं मिल पाते हैं। आइए ऐसे में विस्तार से जान लेते हैं कि आप हेयर फॉल की समस्या से किस तरह बच सकते हैं?
कैसे रोकें हेयर फॉल?
अगर आप बालों की रक्षा करने के लिए बाजार के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हुए थक गए हैं, तो आपको घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इन घरेलू नुस्खों की खास बात ये होती है कि आप इनका इस्तेमाल करते हैं, तो बालों को फायदे नहीं होने पर नुकसान भी नहीं होता है। यही वजह है कि कंटेंट क्रिएटर सोनम श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने 5 नुस्खे बताए हैं। इनसे बालों को फायदा हो सकता है।
करी पत्ता और नारियल तेल मास्क
अगर आप बालों को झड़ना रोकना चाहते हैं, तो आप करी पत्ते और नारियल तेल मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा को गहराई तक पोषण मिलता है। इससे बालों को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको ताजी करी पत्तियों को ब्लेंड कर लेना है। इसे गर्म नारियल तेल के साथ मिलाएं। ध्यान रखें कि आप सिर धोने से पहले मालिश कर सकते हैं और 1 घंटे के लिए बालों में लगे रहने दें।
मेथी दाना और दही मास्क
ये दोनों ही चीजें बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कंट्रोल होता है और बाल सिल्की-स्मूथ नजर आते हैं। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखना है। अब सुबह उठकर इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें और 3 बड़े चम्मच दही के साथ मिला लें। आपको 30 मिनट के लिए स्कैल्प और बालों पर इस नुस्खे को लगाना है। इसके बाद बालों को धो लें। डैंड्रफ से बचाव के लिए आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
आंवला और ब्राह्मी पाउडर पैक
आपको समय से पहले सफेद और घने बालों की समस्या से बचने के लिए इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करना है। ऐसे में आप 2 छोटे चम्मच आंवला पाउडर, 1 छोटा चम्मच ब्राह्मी पाउडर, पानी या एलोवेरा जेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर सकते हैं। अब आपको इस तैयार पेस्ट को जड़ों से सिरे तक लगाना है और बालों में कम से कम 45 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। आप ड्राई हेयर की समस्या से बचाव के लिए इस कॉम्बिनेशन में दही भी मिला सकते हैं।
बालों का झड़ना कैसे रोकें?
गुड़हल और दही मास्क
गुड़हल बालों की कई समस्याओं से बचाता है। ऐसे में गुड़हल और दही को मिलाकर लगाने से बालों की चमक और सॉफ्टनेस बढ़ती है। इसके लिए आपको 4 गुड़हल की पंखुड़ियां और 3 बड़े चम्मच दही को मिलाना है। आप इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की लंबाई में कम से कम 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। ये कॉम्बिनेशन बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।
कलौंजी में एलोवेरा जेल मिलाएं
जी हां, कलौंजी में एलोवेरा जेल मिलाना बालों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आप बालों का दोबारा उगाने और गंजेपन को कम करने के लिए इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच कलौंजी पाउडर लेना है। इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। अब आप इस पेस्ट को स्कैल्प पर कम से कम 40 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद आराम से सिर धो लें। इस नुस्खे से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों के पोर्स को सुधारा जा सकता है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल