सुबह की थाली में शामिल करें क्विनोआ पुलाव, सेहत भी बनेगी और स्वाद भी मिलेगा
नई दिल्ली। दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के साथ हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है। जी हां, अगर आप भी रोज-रोज नाश्ते में वही ब्रेड-बटर या पराठा खाकर बोर हो चुके हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं Quinoa Pulao की एक ऐसी रेसिपी जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी शौक से खाएंगे। खास बात है कि इसे आप रायता, अचार या चटनी किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं और अपने नाश्ते को स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानें।
क्विनोआ पुलाव बनाने के लिए सामग्री
- क्विनोआ: 1 कप
- पानी: 2 कप
- प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
- गाजर: ½ कप (बारीक कटी हुई)
- हरी बीन्स: ½ कप (बारीक कटी हुई)
- मटर: ¼ कप
- टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
- हरी मिर्च: 1-2 (स्वाद के अनुसार)
- तेल या घी: 2 चम्मच
- जीरा: 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर: ½ चम्मच
- गरम मसाला: ½ चम्मच
- नमक: स्वाद अनुसार
- हरा धनिया: गार्निशिंग के लिए
- नींबू का रस: 1 चम्मच (ऑप्शनल)
क्विनोआ पुलाव बनाने की विधि
- सबसे पहले क्विनोआ को 3-4 बार अच्छी तरह से धो लें ताकि इसकी कड़वाहट निकल जाए। इसके बाद, इसे 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- एक पैन में तेल या घी गरम करें। इसमें जीरा डालें और जब जीरा चटकने लगे, तो अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।
- अब कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- अब पैन में कटी हुई गाजर, बीन्स, मटर और टमाटर जैसी सब्जियां डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा गलनी नहीं चाहिए, थोड़ी क्रंची होनी चाहिए।
- भीगा हुआ क्विनोआ छानकर पैन में डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें 2 कप पानी डालकर पैन को ढक दें।
- इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि सारा पानी सोख न जाए और क्विनोआ पूरी तरह से पक न जाए। पकने के बाद, गैस बंद कर दें और इसे 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
- अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस मिलाकर गरमागरम परोसें।
- आप इस स्वादिष्ट क्विनोआ पुलाव को दही, रायता या अचार के साथ खा सकते हैं।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल