तबादला एक्सप्रेस की गूंज, मुजफ्फरनगर के थानों में मचा फेरबदल
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसएसपी ने जिले भर के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात 422 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। यह तबादले आंतरिक संतुलन बनाने और पुलिसिंग में नए दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए हैं।
एसएसपी कार्यालय से सोमवार को जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए स्थान पर योगदान सुनिश्चित करें। इस सूची में जनपद के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों और विशेष इकाइयों को शामिल किया गया है। तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ थानों में कार्यभार का संतुलन बनेगा बल्कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण से कार्यकुशलता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह कदम थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की रणनीति का हिस्सा है। लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षणों के बाद यह व्यापक फेरबदल किया गया है।
एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि पुलिसिंग में पारदर्शिता, तत्परता और जनसहयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिसकर्मियों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए इस प्रकार के तबादले समय-समय पर होते रहेंगे।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल