उमरिया में टूटी उम्मीदें, महिलाओं ने सड़क पर बोया धान, कहा- ‘यही है विकास’
उमरिया। अगर सड़क नहीं बनी, तो हम यहीं खेती करेंगे... ये शब्द सिर्फ नाराज़गी नहीं, बल्कि बड़खेड़ा ग्राम की पीड़ा और जमीनी हकीकत की झलक है। मानपुर से महज 9 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव इन दिनों एक अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई कर प्रशासन को आईना दिखाया है। बड़खेड़ा के समहा टोला और चौधिराईंन मोहल्ला के लोग वर्षों से टूटी-फूटी, कीचड़ में डूबी सड़कों से जूझ रहे हैं। बारिश के मौसम में ये रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते हैं। हालत यह है कि ज़रूरी काम हो तब भी लोग घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे तंग आकर गांव की महिलाओं ने सोमवार सुबह सड़क पर ही धान के बिचड़े रोपकर विरोध जताया।
स्थानीय महिला मीना सिंह बताती हैं, बरसों से हम सड़क की मांग कर रहे हैं। हर बार पंचायत और जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर निकल जाते हैं। न सरपंच सुनते हैं न सचिव को फर्क पड़ता है। अब हमारी सहनशक्ति खत्म हो चुकी है। इसलिए हमने सड़क को ही खेत बना दिया। इस विरोध का उद्देश्य केवल सड़क की समस्या उठाना नहीं था, बल्कि इसके जरिए पंचायत की समग्र उदासीनता को उजागर करना था। गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय भी बदहाली का शिकार है। बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। यह स्थिति न सिर्फ अस्वास्थ्यकर है, बल्कि बच्चों की गरिमा और सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
गांव के युवाओं ने इस प्रदर्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में महिलाएं पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर रोपाई करती नजर आती हैं, जो व्यवस्था की विफलता पर एक गहरा व्यंग्य है। वीडियो के ज़रिए ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन है। यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन की ओर बढ़ेंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि पंचायत को यदि अब भी नींद नहीं खुली, तो वे जिला मुख्यालय में धरना देंगे और ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला