अमृत भारत योजना से हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए जुटाई सारी सुविधाएं
स्टेशन के प्रवेश द्वार का मामला एक वर्ष से अटका
हरपालपुर। हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण एवं पुर्नविकास कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन की इमारत पूरी तरह आकार ले चुकी है।
रेल यात्रियों को स्टेशन पर सुविधाएं देने के साथ अब एक नया मामला सामने आया है। बीते एक वर्ष से जहाँ रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकास गेट का अतिक्रमण नहीं हटाने का मामला बीते एक वर्ष से अटका हुआ है जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। रेलवे द्वारा स्टेशन पर बने पुराने प्रवेश द्वार नेहरू गेट एवं अनाधिकृत रूप से निर्मित दुकानों का अतिक्रमण हटाने रेलवे द्वारा नौगांव एसडीएम को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने को कहा था जिससे नवनिर्मित प्रवेश एवं निकास द्वार का व्यवधान हट सके।
बीते एक वर्ष से नवनिर्मित गेट के सामने से अतिक्रमण हटाने नगर परिषद हरपालपुर एवं नौगांव एसडीएम को रेलवे ने पत्र लिखकर कार्रवाही की बात कही जिससे प्रवेश द्वार की राह खुल सके और यात्रियों की सुविधा में कोई बाधा न आए।
गौरतलब है कि नगर के रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री प.जवाहरलाल नेहरू के नाम से द्वार बना हुआ है। इसका निर्माण नगर के एक व्यापारी परिवार द्वारा 1952 में नेहरू जी के हरपालपुर आगमन पर उनकी याद में कराया था। रेलवे प्रशासन द्वारा इस गेट को हटाने के लिए बीते एक वर्ष से नौगॉव एसडीएम, नगर परिषद को पत्र लिखकर कार्रवाही की मांग की है लेकिन ये अतिक्रमण का मामला अटका होने से रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना
अमृत योजना से हरपालपुर स्टेशन पर पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के काम चल रहे हैं, जल्द ही नियमानुसार नवनिर्मित प्रवेश द्वार के प्रवेश एवं निकास रास्ते को अतिक्रमण हटा कर चालू किया जाएगा। जिससे रेल यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झाँसी मंडल
मौत की फैक्टरी बना पटाखा यूनिट, विस्फोट के बाद सामने आई लापरवाही की कहानी
25 दिनों से जारी धरने ने पकड़ी रफ्तार, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में छात्र आंदोलन
डीपफेक वीडियो पर सख्त हुए पीयूष गोयल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बीमारी के चलते शबाना आजमी ने छोड़ा विरोध प्रदर्शन, स्वाइन फ्लू की हुई पुष्टि
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा में कई श्रद्धालु हुए बीमार
ट्रोलिंग के बीच सलमान खान का स्वैग, जिम फोटो के साथ लिखा दमदार कैप्शन
खेत में जहरीले मक्का के दाने बिखेरना पड़ा भारी, पांच मोरों की मौत के बाद गिरफ्तारी
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले वीडियो में पीएम मोदी ने युवाओं से क्या कहा?