भीमसेन-झांसी-खैरार-मानिकपुर रेल लाईन दोहरीकरण परियोजना के संबंध में बैठक सम्पन्न
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को भीमसेन-झांसी-खैरार-मानिकपुर रेल लाईन के दोहरीकरण के संबंध में सर्किट हाउस नौगांव में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसडीएम जी.एस. पटेल, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर (सी.पी.एम.) उत्तर मध्य रेलवे झांसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रगति पोर्टल में अंकित बिन्दु पर ग्राम सरसेड तहसील नौगांव स्थित भूमि के संबंध में समीक्षा की गई।
जिसमें दिनांक 9 अप्रैल 2025 के द्वारा पारित अवार्ड अंतर्गत आपसी सहमति से क्रय नीति के तहत 35 मकानधारियों में से 10 मकानधारियों के रजिस्टर्ड विक्रय पत्र रेलवे विभाग द्वारा सम्पादित कराये जा चुके है। शेष 25 मकानधारियों के रजिस्टर्ड विक्रय पत्र कराये जाने पर चर्चा हुई। साथ ही रेल विभाग द्वारा एक सप्ताह में रजिस्टर्ड विक्रय पत्र सम्पादित कराए जाने की सहमति प्रदान की गई। जिसके उपरांत एसडीएम को भूमि खाली कराने व भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
मौत की फैक्टरी बना पटाखा यूनिट, विस्फोट के बाद सामने आई लापरवाही की कहानी
25 दिनों से जारी धरने ने पकड़ी रफ्तार, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में छात्र आंदोलन
डीपफेक वीडियो पर सख्त हुए पीयूष गोयल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बीमारी के चलते शबाना आजमी ने छोड़ा विरोध प्रदर्शन, स्वाइन फ्लू की हुई पुष्टि
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा में कई श्रद्धालु हुए बीमार
ट्रोलिंग के बीच सलमान खान का स्वैग, जिम फोटो के साथ लिखा दमदार कैप्शन
खेत में जहरीले मक्का के दाने बिखेरना पड़ा भारी, पांच मोरों की मौत के बाद गिरफ्तारी
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले वीडियो में पीएम मोदी ने युवाओं से क्या कहा?