ईदगाह के राजा गणेश’ पोस्टर से उठी धार्मिक राजनीति की आंधी, भोपाल में विवाद के बाद पोस्टर हटे
भोपाल: राजधानी भोपाल में गणेश पर्व के दौरान पोस्टर विवाद हो गया है। यहां पर एक पोस्टर लगाकर गणपति को ईदगाह का राजा बताया गया। जैसे ही इस पोस्टर को मुस्लिम समुदाय ने देखा तो उन्होंने तत्काल आपत्ति जताई। जबकि इस मामले में भाजपा नेताओं ने कहा है कि अगर किसी को समस्या है तो ईदगाह का नाम बदल दें।
पोस्टर लगने पर विवाद
मामला भोपाल गेट स्थित स्टेट बैंक चौराहे का है। यहां पर बुधवार को एक पोस्टर लगने से विवाद खड़ा हो गया। इस पोस्ट को समस्त सिंधु मित्र मंडल के द्वारा लगाया गया है। पोस्टर में गणेश उत्सव ईदगाह के राजा लिखा था। इस पोस्टर में भाजपा मंडल के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा का नाम लिखा था। हालांकि उन्होंने खुद के नाम को लिखे जाने की जानकारी से इनकार किया है।
ईदगाह हिल्स का कोई राजा नहीं हो सकता
बताया जा रहा है कि भोपाल गेट पर लगे इस पोस्ट पर अनवर पठान नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि ईदगाह हिल्स का कोई राजा नहीं हो सकता। यह इलाका सभी के लिए है और इस प्रकार के शब्दों से समाज में आक्रोश हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
हिंदू धर्म के राजा हैं गणेश जी
इस बात पर भाजपा नेता राकेश कुकरेजा ने विरोध करते हुए कहा कि गणेश जी हिंदू धर्म के राजा हैं। जब गणेश जी का नाम किसी स्थान के साथ जोड़ा जाता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों ने ईदगाह हिल्स की राजा का नाम लिखा है तो उसमें किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कुकरेजा ने प्रशासन से अपील की है कि अगर किसी को ईदगाह हिल्स के नाम से आपत्ति है तो ईदगाह का नाम बदल दिया जाना चाहिए। हालांकि इस मामले में विवाद बढ़ते देख प्रशासन ने पोस्ट को हटा दिया है।
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह