IPS अधिकारी को थप्पड़ मारने वाले विधायक नरेंद्र कुशवाहा फिर चर्चा में, जानें कितने बार आ चुका है नाम विवादों में
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक खाद को लेकर कलेक्टर आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर आए तो बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर पर मारने के लिए मुक्का तान दिया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, विवादों से उनका पुराना नाता रहा है।
IPS को है थप्पड़ मारने का आरोप
कथित रूप से भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा पर रेत के कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगता है। इसी वजह से जिले में कुछ अधिकारियों से इनकी बनती नहीं है। साल 2012 में तत्कालीन भिंड एएसपी जयदेवन ए को थप्पड़ जड़ने का आरोप इन पर है। आईपीएस जयदेवन ए अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर वहां छापेमारी करने गए थे।
अब कलेक्टर पर ताना मुक्का
भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर मुक्का तान दिया है। विवाद की शुरुआत खाद की किल्लत को लेकर हुई। कुशवाह कलेक्टर आवास के बाहर धरना दे रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर से बात हुई। नरेंद्र सिंह कुशवाह तल्ख हुए तो कलेक्टर ने कहा कि औकात में रहकर बात करो। इसी दौरान विधायक ने कहा कि औकात किसे बता रहे हो, तू हमें नहीं जानता। इस पर कलेक्टर ने कहा कि रेत चोरी नहीं चलने दूंगा। विधायक ने पलटकर कहा कि तू सबसे बड़ा चोर है। फिर दोनों में बात बिगड़ गई।
12वीं पास हैं नरेंद्र सिंह कुशवाह
2023 विधानसभा चुनाव के चुनावी हलफनामे के अनुसार विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा 12वीं पास हैं। हालांकि उन्होंने ग्रेजुएशन के फर्स्ट इयर में दाखिला लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की है। भिंड जिले में इनकी छवि दबंग विधायक के रूप में है।
तीसरी बार बने हैं विधायक
वहीं, नरेंद्र सिंह कुशवाह तीसरी बार विधायक बने हैं। सबसे पहली बार 2003 में विधायक बने थे। इसके बाद 2013 में चुने गए। फिर 2023 के विधानसभा में चुनाव में तीसरी बार जीते हैं। विवादों से पुराना नाता रहा है। सरकार में रहते हुए सवाल उठाते रहते हैं। इसकी वजह से पार्टी भी असहज हो जाती है।
दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
चुनावी हलफनामे के अनुसार विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। लोकसेवक पर हमले को लेकर उन्हें छह महीने की सजा भी हो चुकी है। इसके साथ ही भिंड देहात थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा-342, 506 बी, 504 और 34 के तहत एक मामला लंबित है। साथ ही एससी एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। यही नहीं, अपहरण कर मारपीट का मामला भी दर्ज है।
तिलमिलाहट की वजह क्या है
वहीं, कहा जा रहा है कि खाद तो बहाना है। कलेक्टर से विवाद की असली वजह तो रेत है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने विधायक के क्षेत्र में दो नाके लगवा दिए हैं, जहां रेत भरी गाड़ियों की चेकिंग होती है। ऐसे में विधायक का सवाल है कि हमारे क्षेत्र में ही नाके क्यों लगवाए गए। बहस के दौरान कलेक्टर ने भी कहा था कि रेत की चोरी मैं चलने नहीं दूंगा।
आईएएस एसोसिएशन नाराज
कलेक्टर के साथ घटित घटना को लेकर आईएएस एसोसिएशन भी नाराज है। एसोसिएशन विधायक के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। साथ ही सीएम के सामने इस घटना को रखेगी।
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत