मैहर में बदहाल व्यवस्था: सड़क न होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने खाट को बनाया स्ट्रेचर
मैहरः मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सामने आई एक तस्वीर ने विकास के तमाम सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहां आजादी के दशकों बाद भी यहां के गांवों के लोग एक पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। आलम यह है कि गांव में किसी के बीमार पड़ने पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। हाल ही में, एक 42 वर्षीय बीमार दीनदयाल पाल को ग्रामीणों ने खाट पर लादकर 2 किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते को पार कराया है। ताकि इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके दरअसल, यह शर्मसार करने वाली घटना एमपी में मैहर जिले की ग्राम पंचायत बंशीपुर की है। जहा गांव के निवासी 42 वर्षीय दीनदयाल पाल की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन सड़क न होने के कारण एंबुलेंस ने गांव आने में असमर्थता जता दी।
खाट में जाने को मजबूर मरीज
कोई और रास्ता न देख, ग्रामीणों ने खाट पर दीनदयाल को लेटाया। फिर चार लोगों ने कंधों पर उठाया और करीब 2 किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ से भरे रास्ते पर पैदल चले। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद एक निजी वाहन की मदद से मरीज को मैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो अब व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
कई सालों से ग्रामीण कर रहे है सड़क की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले कई सालों से सड़क की मांग कर रहे हैं। हर चुनाव में नेता आते हैं, सड़क बनवाने का वादा करते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई सुध नहीं लेता है। बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान और स्कूली बच्चों को भी इसी तरह पालकी या पैदल ही कीचड़ भरा रास्ता पार करना पड़ता है।
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत