प्रदेश में पहली बार IPS अधिकारियों के बच्चों को विशेष प्रोत्साहन राशि
भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर के बच्चे 11वीं से लेकर स्नातक मेडिकल, तकनीकी कोर्स में अच्छे अंक लेकर आएंगे तो उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुलिस मुख्यालय पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि देगा। इस संबंध में प्रस्ताव बनाया जा रहा है। पिछले साल भी प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर विचार हुआ था, लेकिन तब इस प्रस्ताव को डीजीपी की ओर से मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इस बार माना जा रहा है कि प्रस्ताव को मंजूर कर लिया जाएगा। इसी शिक्षा सत्र से लागू किया जाएगा या अगले साल से यह अभी तय नहीं किया गया है।
आवार्ड पाने वाले IPS के बच्चों को योजना का लाभ
सूत्रों की मानी जाए तो इसमें आईपीएस अफसर की वेतन के आधार पर लाभ मिलेगा या नहीं यह तय नहीं किया जाएगा। इसमें अवसर की सालाना आय के अनुसार बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जा सकती है। इसमें सालाना वेतन को पार करते ही आईपीएस अफसर के बच्चों को इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा। इसमें यह माना जा रहा है कि आईपीएस अफसर के सीनियर पद पर जाते ही बच्चों को प्रोत्साहन राशि मिलना बंद हो जाएगी। इसमें राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस अवार्ड होने वाले अफसर के बच्चों को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
डिप्लोमा करने पर भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि
पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा ने तय किया है कि आईपीएस अफसर के बच्चे जो 11वीं 12वीं में 85% से अधिक अंक लाते हैं। उन्हें 4 हजार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 60% से 84% तक अंक लाता है तो उसे ढाई हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा यदि कोई बच्चा डिप्लोमा करना चाहता है और उसमें 60% से अंक अधिक आते हैं तो 10 हजार और 55 से 60% अंक लाने पर 6 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
एमबीबीएस पर 50 हजार रुपए
एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स को भी इसमें जोड़ा जाएगा। एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में 60% या उससे अधिक होने पर 50 हजार रुपए और 60 से 70% अंक होने पर तीस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया है।
आरक्षक से एसपीएस के बच्चों के बच्चों को मिलता था लाभ
पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा अभी तक बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि का लाभ आरक्षक से लेकर एसपीएस के बच्चों को ही दिया करती थी। उसमें आरक्षक से लेकर आईपीएस तक के होनहार बच्चों को प्रोत्साहन राशि एक जैसी ही रहेगी। इस व्यवस्था में पुलिस मुख्यालय ने प्रोत्साहन राशि का नियम सभी के लिए एक बराबर कर दिया गया है।
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद