अनोखे अंदाज़ में किसानों का विरोध, सूखी फसल लेकर सड़क पर लेटे – तस्वीरें वायरल, सिस्टम पर सवाल
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में किसानों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। फसल की बीमा की राशि नहीं मिलने से परेशान किसानों ने खराब फसल को लेकर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि फसल की बीमा की राशि के रूप में सिर्फ 100 से 200 रुपए मिले हैं।
रैली निकालने के बाद लोट लगाकर किया प्रदर्शन
दरअसल, पूरा मामला सीहोर जिले के पीपलनेर गांव का है। यहां के किसानों ने सड़क पर लोट लगाकर अपना विरोध जताया है। इसके पहले किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए लंबी रैली भी निकाली थी बाद में सड़क पर लोटकर और हाथ में फसल लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि जिले में अलग-अलग जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन किया।
खराब फसलों की सर्वे कराने की मांग
किसानों का कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल से फसलें खराब हो रही हैं। इसके बाद भी किसानों को बीमा की पूरी राशि नहीं मिल रही है। किसी को 100 तो किसी को 250 रुपए मिल रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार खराब फसलों का सर्वे कराए और उन्हें उचित मुआवजा मिले। किसानों ने डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
खाद के बाद अब बीमा का संकट
बता दें कि प्रदेश में एक तरफ किसानों का कहना है कि खाद का संकट है तो वहीं दूसरी तरफ अब फसलों की बीमा राशि को लेकर किसान सड़क पर उतर गए हैं। हालांकि सरकार के तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद