गुजरात में कांग्रेस को बड़ा नुकसान, प्रदेश प्रमुख के इलाके में आप ने मारी बाज़ी
आणंद| गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा के गढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) को सेंध लगाने में बड़ी सेंध लगाई है| आप के गुजरात जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस के 150 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हाथ को छोड़ झाड़ू थाम लिया| आप में शामिल होनेवालों में आणंद जिला कांग्रेस के महामंत्री विजय बारैया भी हैं जो राहुल गांधी के आणंद आगमन के दौरान प्रवेश ना मिलने से नाराज थे और जिला कांग्रेस महासचिव विजय बरैया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था| इसके बाद आणंद में आयोजित आम आदमी पार्टी की गुजरात जोड़ो जनसभा में वे अपने 150 से अधिक समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जिससे तारापुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस में एक खालीपन आ गया। आणंद में गुजरात प्रदेश आम आदमी पार्टी के महासचिव मनोज सोरठिया ने विजय बारैया समेत 150 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उमरेठ और हडगुड़ के कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
दिल्ली मेट्रो पर सुरक्षा का असर, कई स्टेशनों की सेवाएं रहेंगी प्रभावित
गरीबी ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, आम जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ
सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट गंभीर, आवारा मवेशियों के मुद्दे पर सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद का कामकाज फिर बाधित, विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
प्राचीन कब्र की खोज से इतिहास में हलचल, वैज्ञानिकों को मिले अहम सुराग
Nestle India ने मारी बाजी, जून तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹959 करोड़ पहुंचा
जंतर-मंतर विवाद की आंच वाराणसी तक, BHU और काशी विद्यापीठ में सुरक्षा बढ़ाई गई
मां-बाप की सलामती की दुआ बनी आखिरी प्रार्थना, बेटों ने रात में कर दी निर्मम हत्या