बेटी की तलाश में पिता ने रखा था 51 हजार का इनाम, अब विवाहिता बनकर श्रद्धा तिवारी ने पुलिस स्टेशन में दी हाजिरी
इंदौर: सात दिनों से लापता चल रही 22 वर्षीय श्रद्धा तिवारी आखिरकार सुरक्षित लौट आई है। शुक्रवार सुबह वह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची, जहां इंदौर पुलिस ने तुरंत उससे पूछताछ शुरू कर दी। श्रद्धा 23 अगस्त को घर से अचानक लापता हुई थी। इस बीच परिवार और पुलिस दोनों उसकी तलाश में जुटे रहे। उसके पिता ने 51,000 रुपए का इनाम रखा था।
गुरुवार देर रात पुलिस को मिली थी जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुरुवार देर रात जानकारी मिली थी कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसने अपने माता-पिता से संपर्क भी किया है। हालांकि, वह पिछले सात दिनों में किन-किन जगहों पर रुकी और किन परिस्थितियों में रही, इस बारे में पुलिस अब उससे विस्तार से पूछताछ कर रही है।
उल्टी तस्वीर टांगकर जताई थी सुरक्षित वापसी की उम्मीद
श्रद्धा की सुरक्षित वापसी के लिए परिजनों ने घर के बाहर उसकी फोटो उल्टी टांग दी थी। परिवार का मानना है कि इस तरह के टोटके से गुमशुदा व्यक्ति घर लौट आता है। यही तरीका कुछ समय पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के पिता ने भी अपनाया था। श्रद्धा के परिजनों ने यहां तक घोषणा की थी कि जो भी उसे ढूंढकर लाएगा, उसे 51 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।
मोबाइल छोड़कर निकली थी श्रद्धा
23 अगस्त को लापता होने से पहले श्रद्धा अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने उसकी सहेली से पूछताछ की थी। उस दौरान पता चला कि घर में किसी बात को लेकर उसे परिजनों ने फटकार लगाई थी।
सीसीटीवी में अंतिम बार दिखी
सीसीटीवी फुटेज में भी श्रद्धा की अंतिम झलक मिली थी, जिसमें वह पहले घर के पास दिखाई दी और फिर लोटस शोरूम के सामने से एमआर-4 की ओर जाती नजर आई थी। इन सुरागों के आधार पर पुलिस को शक था कि वह उज्जैन की तरफ गई हो सकती है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी
अब जबकि श्रद्धा अपने पति के साथ इंदौर लौट आई है, पुलिस उसके लापता रहने के दौरान की पूरी कहानी जानने की कोशिश कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि उसने अचानक शादी क्यों की और पिछले सात दिनों में कहां रही।
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा तोहफा, अग्निवीरों के लिए आरक्षण और किसानों के लिए नई पहल
बिलासपुर पुलिस का सख्त प्लान, अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर
करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उज्जैन, सिंहस्थ में सुरक्षा के खास इंतजाम
संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
अदाणी पावर का दमदार तिमाही प्रदर्शन, प्रॉफिट ग्रोथ ने बनाया नया रिकॉर्ड
कप्तान श्रेयस अय्यर पर होंगी निगाहें, जिम्बाब्वे दौरा तय कर सकता है कई खिलाड़ियों का भविष्य
फिल्म 'सिंघम' के 15 साल पूरे, पोस्ट के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए अजय देवगन
डेविड वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ीं, शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कोर्ट करेगा सजा का ऐलान