सर्राफा बाजार में चढ़ाव, सोना महंगा हुआ; चांदी के भाव में भी तेजी
व्यापार: मजबूत मांग के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़त देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 641 रुपये या 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,07,058 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
चांदी की कीमत 860 रुपये बढ़ी
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 860 रुपये व 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,24,780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर बढ़े सोने-चांदी के दाम
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 0.31 प्रतिशत बढ़कर 3,557.02 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं न्यूयॉर्क में चांदी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 40.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना
कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारत में त्योहारी मांग की संभावनाओं के बीच सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।
ऑग्मोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि इन अतिरिक्त अनिश्चितताओं से सोने और चांदी को समर्थन मिलता रहा। इसमें ऋण और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं भी शामिल थीं।
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव