भोग में बनाएं बेसन का हलवा: गणेशोत्सव के 8वें दिन बप्पा को प्रसन्न करने के लिए इस खास और आसान रेसिपी को करें ट्राई
नई दिल्ली। गणेश उत्सव के दौरान हर घर में एक अलग ही रौनक छा जाती है। चारों ओर भक्ति का माहौल और 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा गूंजने लगता है। इस दस दिवसीय उत्सव में हर दिन बप्पा को अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं, ताकि उनकी कृपा हम पर बनी रहे।
4 सितंबर को गणेश उत्सव के 8वें दिन, अगर आप विघ्नहर्ता के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बेसन का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जी हां, देसी घी में भुने हुए बेसन की सोंधी खुशबू जब पूरे घर में फैलती है, तो ऐसा लगता है मानो बप्पा खुद रसोई में आ गए हों। यह हलवा सिर्फ 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इसका नरम, दानेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइए, इसी खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं बेसन के हलवे की सबसे आसान रेसिपी (Besan Halwa Recipe), जिसे अपनाकर आप अपने बप्पा को खुश कर सकते हैं और पूरे परिवार का दिल जीत सकते हैं।
बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री
- बेसन - 1 कप
- घी - आधा कप
- चीनी - आधा कप
- पानी - 2 कप
- इलायची पाउडर - आधा चम्मच
- बादाम-पिस्ता (कटे हुए) - सजाने के लिए
बेसन का हलवा बनाने की विधि
- एक पैन या कड़ाही में घी गर्म करें और फिर इसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे। ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं।
- दूसरे चूल्हे पर एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें। चीनी घुलने तक इसे पकाएं।
- अब भुने हुए बेसन में धीरे-धीरे यह चीनी वाला पानी डालें और इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
- गैस की आंच धीमी कर दें और हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे।
- अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें और फिर गैस बंद कर दें।
- गरमा-गरम बेसन के हलवे को एक कटोरी में निकालें और कटे हुए बादाम-पिस्ता से सजाकर गणपति बप्पा को भोग लगाएं।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने