बच्चों की शाम की भूख का परफेक्ट हल: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी पनीर गोल्डन फ्राई, खुशबू से ही मुँह में आ जाएगा पानी
नई दिल्ली। क्या आपको भी शाम को कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन करता है और क्या आपके बच्चे बाहर का जंक फूड खाने की जिद करते हैं? अगर हां, तो पेश है एक ऐसी रेसिपी जो आपके और आपके बच्चों दोनों के मन को खुश कर देगी- पनीर गोल्डन फ्राई।
इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि बच्चे बाहर का खाना भी भूल जाएंगे। इसकी सुनहरी रंगत और लाजवाब खुशबू से ही आपका किचन महक उठेगा। आइए, बिना देर किए जानते हैं पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की आसान रेसिपी।
पनीर गोल्डन फ्राई बनाने के लिए सामग्री
- पनीर - 200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच
- मैदा - 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- हल्दी - 1/4 चम्मच
- चाट मसाला - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की विधि
- एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर, मैदा, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे।
- अब पनीर के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह डुबोएं, ताकि हर टुकड़ा घोल से लिपट जाए।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छा गरम हो जाए, तो इसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके डालें।
- पनीर को मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए।
- तले हुए पनीर को एक पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
- गरमागरम पनीर गोल्डन फ्राई पर ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और इसे सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने