मध्य प्रदेश के इस जिले में शुरू हो रहा प्रोजेक्ट दीप, मिलेगा नि:शुल्क स्किल ट्रेनिंग
विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे आगे चलकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें। प्रोजेक्ट दीप में विद्यार्थियों को तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। पहला सूचना प्रौद्योगिकी (IT), जिसमें प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिसिस और डिजिटल स्किल्स सिखाई जाएंगी। दूसरा खेती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जिसमें बताया जाएगा कि स्मार्ट खेती कैसे की जा सकती है और आधुनिक तकनीक के साथ-साथ एआई का उपयोग किस तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है। तीसरा स्पोकन इंग्लिश, जिससे बच्चे आत्मविश्वास के साथ इंग्लिश बोल और समझ सकें।
MKCL करेगी संचालन
इस प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (MKCL) संचालित करेगी। यह संस्था पहले भी करोड़ों विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा चुकी है। वैज्ञानिक और सुपर कंप्यूटर के जनक माने जाने वाले पद्म विभूषण विजय भटकर भी इसके मार्गदर्शकों में शामिल हैं।
बच्चों को होगा फायदा
विधायक सखलेचा का कहना है कि भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है और जावद भी इसमें अपना योगदान देगा। प्रोजेक्ट दीप के जरिए हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल करें और खुद को दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकें। इससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को विश्वस्तरीय कौशल सीखने का मौका होगा।
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात
'बदला हुआ कश्मीर दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील से छिड़ी चर्चा, इम्तियाज का भी आया बयान
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा
सरेराह ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज
गुजरात में बारिश का कहर, ट्रेनों की रफ्तार थमी; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
थोड़ी देर में मीडिया से मुखातिब होंगे राहुल गांधी, शिक्षा और पेपर लीक पर बोलेंगे
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9