30 साल बाद भी कायम है ‘रंगीला’ का जादू, उर्मिला मातोंडकर का डांस बना चर्चा का विषय
मुंबई: जब उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म ‘रंगीला’ में अभिनय किया तो यह फिल्म उनके करियर को बदलने वाली साबित हुई। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ बना दिया। इसके बाद उर्मिला का करियर ऊचाइयों पर पहुंच गया। आज सोमवार यानी 8 सितंबर को 2025 को फिल्म ‘रंगीला’ ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर ही इंस्टाग्राम पर उर्मिला ने एक पोस्ट साझा की है।
उर्मिला ने लिखा- रंगीला सिर्फ एक फिल्म नहीं थी
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उर्मिला मातोंडकर लिखती हैं, ‘रंगीला, सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक अहसास था और आज भी है। इसमें खुशी, उम्मीद, सपने, स्ट्रगल जैसी कई बातें शामिल थीं, यह जिंदगी का एक सेलिब्रेशन था। हर सीन हमें मासूमियत भरी दुनिया में ले जाता है। हर गाने में नवरस थे।’
रंगीला गर्ल ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
आगे अपनी पोस्ट में उर्मिला लिखती हैं, ‘इस फिल्म से एक मासूम लड़की बड़े पर्दे पर आती है और लोगों के दिलों पर छा जाती है। आज से तीस साल पहले ‘रंगीला’ से आपका परिचय हुआ था। मुझे यकीन है कि आज भी इसमें आपको पहले वाले वक्त में वापस ले जाने की ताकत है। मुझे अपने जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए। इतने प्यार से गले लगाने के लिए और उस मुकाम पर पहुंचाने के लिए शुक्रिया।’
आमिर खान और जैकी श्रॉफ भी थे फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘रंगीला’ 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई। इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया। फिल्म में आमिर खान, जैकी श्रॉफ जैसे चर्चित कलाकार भी थे। आमिर खान का टपोरी लुक आज भी दर्शकों को याद है।
पाकिस्तानी अकाउंट्स के जरिए फैल रही अफवाहें? CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का खुलासा
इंडोनेशिया में लापता टूरिस्ट बोट से बढ़ी चिंता, 11 यूरोपीय पर्यटकों की खोज जारी
NEET मुद्दे पर राहुल गांधी आक्रामक, सरकार से तीन मांगों पर मांगा जवाब
थाने से पुलिस वाहन उड़ाकर मचाया कहर, आठ लोगों को रौंदने के बाद मचा हड़कंप
RPF पर घूस मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने रेलवे स्टेशन पर किया बवाल
विवादों के बीच मनोज मुंतशिर का कबूलनामा, 'आदिपुरुष' को बताया सबसे बड़ी भूल
गांवों की कमाई पर महंगाई की मार, नाबार्ड सर्वे ने दिखाई नई तस्वीर
शेखर सुमन का भावुक वीडियो वायरल, छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ जताई नाराजगी
कारोबार और प्रॉपर्टी डील के नाम पर करोड़ों का खेल, ठगी का मास्टरमाइंड दबोचा गया
पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया