“मेहनत और जुनून दोनों झलकते हैं” – किच्चा सुदीप ने सराहा ऋषभ शेट्टी का काम
मुंबई: बीते सोमवार को 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमे ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग दर्शकों को पसंद आ रही है। अब इसने लोगों में फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ा दी है। कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने अपने एक्स अकाउंट पर 'कांतारा 2' का ट्रेलर देखने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऋषभ की मेहनत की तारीफ करते हुए ट्रेलर को शानदार बताया है। चलिए पढ़ते हैं पूरी खबर।
किच्चा सुदीप ने दोस्त ऋषभ शेट्टी की तारीफ की
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1 फिल्म का ट्रेलर देखा, ढेर सारा प्यार मेरे दोस्त ऋषभ शेट्टी। आपकी कड़ी मेहनत और प्रयास हर फ्रेम में साफ दिखाई दे रहे हैं। आपने और आपकी टीम ने जो बनाया है, वह अद्भुत है। मुझे गर्व है। आपको और आपकी पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’
कांतारा चैप्टर 1 फिल्म के बारे में
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘कंताराः चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और इमोशनल कहानी को आकार दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर फैंस का उत्साहित हैं और वो फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया
वाराणसी में पशु प्रेमियों में आक्रोश, चाकू के हमले में रॉटविलर की मौत, पिटबुल गंभीर घायल
UP में न्यायिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बदला दागी वकीलों के मुकदमों का स्थान
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात
'बदला हुआ कश्मीर दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील से छिड़ी चर्चा, इम्तियाज का भी आया बयान
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा