“टीम नहीं संभल रही तो मैदान में आ जाओ” – इमरान खान का मज़ेदार तंज़
नई दिल्ली: दुबई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारत से लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान ने अपने देश के सेना प्रमुख पर तंज कसा है। जेल में बंद इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत से जीतना है तो दोनों को ही ओपनिंग बल्लेबाजी करनी चाहिए।
इमरान का नकवी-मुनीर पर तंज
इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'इमरान भाई ने कहा कि भारत से क्रिकेट मैच जीतने का सिर्फ एक तरीका है कि आर्मी चीफ जनरल मुनीर और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ओपनिंग करने उतरें। अंपायर पूर्व मुख्य न्यायाधीश काजी फाएज ईसा और पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा हों, जबकि तीसरे अंपायर इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर हों।'
इमरान ने नकवी पर साधा निशाना
1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को उसकी पहली और एकमात्र विश्व कप जीत दिलाने वाले कप्तान इमरान खान ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को पाकिस्तानी क्रिकेट को बर्बाद करने का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने नकवी पर अयोग्यता और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। अलीमा खान ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को भारत के हाथों पाकिस्तान की लगातार हार की जानकारी दी, जिस पर इमरान खान ने यह तंज कसा।
मुनीर पर निशाना साधते रहे हैं इमरान
72 वर्षीय इमरान खान लंबे समय से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का जनादेश चुरा लिया। उनका आरोप है कि यह काम तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश काजी फाएज ईसा और मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की मदद से किया गया।
जेल में बंद हैं इमरान
पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए भी वह पाकिस्तानी राजनीति और क्रिकेट पर बयान देते रहते हैं। भारत से लगातार हार के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट और राजनीति दोनों में हलचल तेज हो गई है। इमरान का यह नया बयान पाकिस्तान में राजनीतिक और खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया
वाराणसी में पशु प्रेमियों में आक्रोश, चाकू के हमले में रॉटविलर की मौत, पिटबुल गंभीर घायल
UP में न्यायिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बदला दागी वकीलों के मुकदमों का स्थान
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात
'बदला हुआ कश्मीर दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील से छिड़ी चर्चा, इम्तियाज का भी आया बयान
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा