25 सितंबर से खुल रहा फाफामऊ पुल, हल्के वाहनों के लिए प्रयागराज–लखनऊ यात्रा होगी अब आसान और सुरक्षित
प्रयागराज: लखनऊ फैजाबाद से प्रयागराज को जोड़ने वाला फाफामऊ चंद्रशेखर सेतु ( फाफामऊ पुल ) पर 25 सितंबर से कार और हल्के वाहन के लिए खोल दिया जाएगा। अभी दोपहिया वाहन का ही संचालन हो रहा है। 10 सितंबर 2025 से चन्द्रशेखर आजाद सेतु - फाफामऊ पुल पर मरम्मत कार्य हेतु 15 दिन के लिए यातायात प्रतिबंधित किया गया था। यह अवधि 24 सितंबर 2025 को पूर्ण हो रही है। फाफामऊ पुल के क्षतिग्रस्त बॉल बेयरिंग और ज्वाइंटर को दुरुस्त कर लिया गया है।
महाकुंभ के दौरान ही फाफामऊ पुल को मरम्मत की जरूरत थी। लेकिन भारी भीड़ और आवागमन की आवश्यकता को देखते हुए इसको आगे बढ़ाया गया था। 10 सितंबर से फाफामऊ पुल का मरमत कार्य शुरू हुआ और 20 सितंबर को कंक्रीट डाला गया है। लगभग 7 से 10 दिवस में यह भारी वाहनों के आवागमन हेतु पर्याप्त मजबूती प्राप्त कर लेगा। इसको देखते हुए 30 सितंबर 2025 के बाद ही पुल पर भारी वाहनों जैसे- बस एवं ट्रक का संचालन शुरू हो सकेगा।
फाफामऊ पुल बंद होने के कारण काफी लंबा डाइवर्जन मार्ग पर चलने के बाद प्रयागराज शहर में लोग पहुंच रहे थे। इससे यात्रियों का आर्थिक नुकसान होने के साथ ही काफी समय लगता था। ध्यान देने की बात है कि भविष्य में पुल पर मानक से अधिक भार ढोने वाले ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन रोकने का निवेदन किया गया है। यह पुल अवैध रूप से मानक से अधिक भार वाले वाहनों के आवागमन हेतु डिजाइन नहीं किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय मार्ग खंड ,पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई है। इस संबंध में अभी प्रशासनिक रूप से कोई पत्र जारी नहीं हुआ है।
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मध्य पूर्व संकट के बीच सामने आई बड़ी तस्वीर
झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर देशभर में खुशी, पीएम मोदी ने कहा- भारत को किया गौरवान्वित
भारतीय टीम में वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा दावा, शमी-भुवनेश्वर की तुलना चर्चा में
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP और सरकार की बैठक पर टिकी निगाहें
पटना दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन और चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
छात्र आंदोलन के बीच बिहार बंद, ड्रोन निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निवेशकों के लिए खुशखबरी! जुनिपर ग्रीन एनर्जी ला रही है बड़ा आईपीओ