कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में आंगनबाडिय़ों और स्कूलों का एसडीएम सहित अधिकारी कर रहे निरीक्षण
ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत आंगनबाड़ी में हो रहा टीकाकरण
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एसडीएम सहित, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आंगनबाडियों और स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सभी के लिए निरीक्षण का रोस्टर जारी किया गया था। जिसके के पालन में मंगलवार को एसडीएम सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे ग्राम स्वास्थ्य पोषण अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों के हो रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही बच्चों की उपस्थिति, बीएचएनडी के तहत टीकाकरण, दवाइयां, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को मिलने वाले पोषण आहार आदि चेक किया जा रहा है।
मंगलवार को एसडीएम गौरिहार बलवीर रमन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र चौहानी का निरीक्षण किया गया। साथ ही एसडीएम बड़ामलहरा आयुष जैन द्वारा गरखुवाँ आंगनवाड़ी निरीक्षण किया गया। साथ ही तहसीलदार द्वारा तहसील बडामलहरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुरी कंचनपुरी के टीकाकरण का जांच किया गया। तहसीलदार बक्सवाहा ने बूढ़ी श्यामार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इमलिया में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण मुख्य नगर पालिका अधिकारी गढ़ीमलहरा के द्वारा किया गया और टीकाकरण कार्य प्रारम्भ किया गया। रोजगार अधिकारी द्वारा करतौल, बड़ागांव केंद्र का निरीक्षण किया गया। ग्राम दिलनिया में पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार अधिकारियों के निरीक्षण का क्रम जारी है।
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा में कई श्रद्धालु हुए बीमार
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा