स्वास्थ्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े निर्माण कार्यों में प्रगति बढ़ाएं: कलेक्टर
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, म.प्र. भवन विकास निगम, एनएचएआई, एनएच पीडब्ल्यूडी, म.प्र. सड़क विकास निगम, जल संसाधन, सेतु निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य के निर्माणरत कार्यों एवं नवीन कार्यों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों की समयसीमा निर्धारित करते हुई स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में प्रगति बढ़ाएं। नहीं तो संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने पीआईयू द्वारा कार्यों में देरी करने और कम प्रोग्रेस होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों में देरी होने एवं नए स्वीकृत कार्य मऊ, बछरावनी एवं पड़रिया हाई स्कूल एवं सांदनी के शासकीय मिडिल स्कूल के निर्माण कार्य शुरू नहीं करने एवं कुछ कार्य में न्यूनतम प्रगति होने पर संबंधित एसडीओ पीआईयू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के पीआईयू को सौंपे गए लगभग 6 कार्यों को हटाकर अन्य एजेंसी को नियुक्त कर सौंपने के निर्देश दिए। कलेक्टर मेडिकल कॉलेज, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करें।
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के सीसी रोड संबंधित कार्यों में देरी करने वाली ओम साईं राम कंट्रक्शन एवं विनोद ट्रेडर्स को ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने म.प्र. सड़क विकास निगम के पूर्ण कार्यों का तहसीलदारों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
सेतु निर्माण एसडीओ को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर ने एनएचआई के सागर कबरई प्रोजेक्ट सहित अन्य प्रोजेक्ट में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में बिना जानकारी के अनुपस्थित रहने पर सेतु निर्माण के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा में कई श्रद्धालु हुए बीमार
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा