ट्रक की टक्कर से चालक-परिचालक की दर्दनाक मौत
महाराजपुर। रविवार तड़के लगभग 4 बजे सागर से सब्जी लादकर कबरई (उत्तरप्रदेश) जा रहा आयशर ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि गांव के पास तालाब किनारे स्थित बिहारी जू मंदिर के समीप आगे चल रहा एक ट्रक आवारा पशुओं को बचाते हुए धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक (यूपी 78 एफएन 8550) ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे का ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदी टमाटर, बैंगन, गोभी की क्रेटें सड़क पर बिखर गईं। हादसे में करीब 50 से 60 प्रतिशत सब्जी खराब हो गई, जिससे व्यापारी को लाखों का नुकसान पहुंचा। व्यापारी ने मौके पर पिकअप मंगवाकर शेष सब्जी भरवाकर ले जाई।
इस भीषण टक्कर में ट्रक की केबिन पूरी तरह चिपक गई, जिसके चलते चालक राजेन्द्र श्रीवास (राजीव नगर, कबरई) व क्लीनर राजेन्द्र कुशवाहा (निवासी बिगाहना, मुस्करा के पास, उ.प्र.) की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह लगभग 6 बजे वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने हादसा देखकर ग्रामीणों के माध्यम से गढ़ीमलहरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन केबिन में फंसे शवों को निकालना संभव नहीं था। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर केबिन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा में कई श्रद्धालु हुए बीमार
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा